पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

AI में परचम: आर्या साहू ने रचा इतिहास, 100/100 अंक से चमकी सागर की प्रतिभा

सागर।  मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता अपने आप कदम चूमती है—इसी का जीवंत उदाहरण बनी हैं शहर की मेधावी छात्रा आर्या साहू। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम में उन्होंने 95.6% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे खास बात रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 100 में से 100 अंक लाकर जिले का नाम रोशन करना। 

शिक्षक माता-पिता का मिला मजबूत आधार
आर्या की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके पिता गिरधारी लाल साहू और माता कृष्णा साहू दोनों ही शिक्षक हैं। घर में बचपन से ही पढ़ाई और अनुशासन का माहौल रहा, जिसने आर्या को लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाया।
पिता ने जहां लक्ष्य पर फोकस करना सिखाया, वहीं मां ने व्यस्त दिनचर्या के बावजूद पढ़ाई में हर कदम पर साथ दिया।

 मां बनी प्रेरणा, संघर्ष से सीखा आगे बढ़ना
आर्या की माता कृष्णा साहू शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्हें कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिल चुके हैं। उनकी उपलब्धियां और संघर्ष आर्या के लिए प्रेरणा का स्रोत बने, जिससे उन्होंने अपने लक्ष्य को और मजबूती से साधा।

आर्या बोली—“दबाव नहीं, मिला सिर्फ प्रोत्साहन
अपनी सफलता पर आर्या ने कहा—
"मेरे माता-पिता ने कभी मुझ पर दबाव नहीं बनाया, बल्कि हमेशा प्रोत्साहित किया। AI में 100 अंक लाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन शिक्षकों के मार्गदर्शन और घर के माहौल ने इसे संभव बना दिया।"

 समाज और स्कूल में खुशी की लहर
आर्या की इस उपलब्धि पर सेठ आशाराम साहू परिवार (शुक्रवारी टौरी), साहू समाज और सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि आर्या ने यह साबित कर दिया है कि सही संस्कार, मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

प्रेरणा बनी आर्या की सफलता
आर्या साहू की यह सफलता सिर्फ एक छात्रा की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। AI जैसे आधुनिक विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि नई तकनीकों में महारत हासिल कर भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.