राहुल भैया के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ नारेबाजी की और माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय हो गया। इस मौके पर बलमीत सिंह खनूजा ने दो टूक कहा— “विंध्य की धरती पर अब बदलाव तय है, और सबके सहयोग से इस बार कांग्रेस को सत्ता में लाना है।” उन्होंने कहा कि यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास है।
कार्यक्रम में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, महेंद्र सिंह चौहान और ज्ञान सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं सुजीत सिंह चंदेल, प्रदीप सिंह, राजेश चमड़िया, अंकित सिंह, भानू दीक्षित, मोहम्मद आजाद, आनंद मोहन जायसवाल, संतोष सेंगर, प्रवीण सिंह, पुष्पराज सिंह, सनाउल्लाह खान, उमा धुर्वे, यशोदा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान “राहुल भैया जिंदाबाद” और “कांग्रेस जिंदाबाद” के नारों से कोयलांचल क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस दौरे ने चुनावी तैयारियों को नई रफ्तार दी है और कांग्रेस को मजबूती देने का माहौल तैयार किया है।
बुढ़ार प्रवास के दौरान चुरहट विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बलमीत सिंह खनूजा के निवास पहुंचकर उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान राहुल भैया ने परिवार के सदस्यों से गर्मजोशी से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
मुलाकात पूरी तरह पारिवारिक माहौल में रही, जहां सादगी और अपनापन साफ नजर आया। राहुल भैया ने खनूजा परिवार के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए कुशलक्षेम पूछी और कुछ समय उनके साथ बिताया।
