पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

अजय सिंह ‘राहुल भैया’ पहुंचे शोक संवेदना व्यक्त करने, बोले—सुफियान खान कर्मठ युवा नेता

जनसैलाब के बीच नम आंखों से विदाई: गुफरान खान को हजारों लोगों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि 

महफूज खान की रिपोर्ट:-
शहडोल।  जिले के वार्ड क्रमांक 03 के पूर्व पार्षद, युवा समाजसेवी एवं कांग्रेस जिला महामंत्री सुफियान खान के पिता, स्वर्गीय गुफरान खान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट से कांग्रेस विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ सोहागपुर स्थित उनके निवास पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने सुफियान खान सहित पूरे परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि सुफियान खान शहडोल के एक कर्मठ और जुझारू युवा नेता हैं, जिन्होंने न केवल अपने वार्ड और नगर में बल्कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान पूरी निष्ठा से कार्य किया है।

स्वर्गीय गुफरान खान वन विभाग में रेंज ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पूरे कार्यकाल में एक ईमानदार, मिलनसार और जिंदादिल व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते रहे। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण उन्होंने जहां-जहां सेवा दी, वहां के लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनकी अंतिम यात्रा इस बात का प्रमाण बन गई कि उन्होंने जीवन भर संबंधों को कितनी सच्चाई से निभाया। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, नरसिंहपुर, गाडरवारा, छिंदवाड़ा, देवरी सहित विभिन्न स्थानों से उनके पुराने साथी और परिचित अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। खास बात यह रही कि लगभग 40 वर्षों पुराने सहकर्मी भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
अंतिम यात्रा में करीब 5000 लोगों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि गुफरान खान केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसने वाले इंसान थे। उनके व्यक्तित्व और मूल्यों की छाप उनके परिवार में भी स्पष्ट दिखाई देती है। उनके बड़े बेटे रिजवान खान और छोटे बेटे सुफियान खान अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज में सम्मान और सेवा की मिसाल कायम कर रहे हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से स्वर्गीय गुफरान खान को अंतिम विदाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.