पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

खिलचीपुर पुलिस की फास्ट-ट्रैक एक्शन—4 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद"

खिलचीपुर में लूट की घटना सामने आते ही थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाल लिया। तेज रणनीति, लगातार मॉनिटरिंग और टीम को एकजुट रखते हुए उन्होंने कुछ ही घंटों में पूरे मामले की कड़ियां जोड़ दीं। जैसे ही आरोपियों की गिरफ्तारी और मशरूका बरामद हुआ, पूरा ऑपरेशन एक मिसाल बन गया। इस प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने खुद संतोष जताते हुए थाना प्रभारी  कमल सिंह गहलोत को “Very Good” कहकर सराहा। यह कार्रवाई न सिर्फ सफलता, बल्कि नेतृत्व और फुर्ती का भी बेहतरीन उदाहरण बन गई।

राजगढ़। जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगद राशि, बैग, चाकू एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित तरीके से की गई।

पूरी स्टोरी फिल्मी अंदाज़ में
दिनांक 22 अप्रैल 2026 को फरियादी देवेन्द्र सर्राफ निवासी खिलचीपुर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात्रि करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घर के पास ही अज्ञात बदमाशों द्वारा उसका बैग झपटकर लूट लिया गया। बैग में ₹26,500 नगद एवं चाबियां रखी हुई थीं।
प्रकरण में थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 135/26 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की एंट्री – “ऑपरेशन शुरू”
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी एवं सघन चेकिंग शुरू की। साथ ही साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर आरोपियों की तलाश की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी पंकज सुमन को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की जानकारी मिली, जिसके बाद भोजपुर क्षेत्र में दबिश देकर शेष तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

क्लाइमेक्स – पूरा गैंग गिरफ्तार
पंकज सुमन (20 वर्ष), निवासी ग्राम कुकलवाड़ा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
नवीन मालाकार (19 वर्ष), निवासी कोली मोहल्ला, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
राहुल मालाकार (19 वर्ष), निवासी खिलचीपुर, जिला राजगढ़
आकाश मालाकार (20 वर्ष), निवासी खिलचीपुर, जिला राजगढ़

 बरामद मशरूका:
₹26,500 नगद, चाबी सहित बैग,चाकू एवं बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल की जप्त की गई। 

सिंघम स्टाइल में थाना प्रभारी की भूमिका

जब वारदात की खबर आई… तो खिलचीपुर थाने में सन्नाटा नहीं, एक्शन शुरू हुआ।
थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत ने कमान संभाली… और फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।
👉 “क्राइम हुआ है… तो आरोपी बचेंगे नहीं”—इसी तेवर के साथ उन्होंने टीम को तुरंत एक्टिव किया।
👉 चंद मिनटों में नाकाबंदी, हर रास्ते पर पुलिस की नजर…
👉 खुद मौके पर पहुंचकर हर एंगल से जांच…
पूछताछ के दौरान सख्त लेकिन सटीक रणनीति अपनाई गई,
और जैसे ही पहला आरोपी हाथ लगा… पूरा केस खुलने लगा।
सिंघम स्टाइल में एक के बाद एक कड़ियां जोड़ते हुए
उन्होंने टीम के साथ मिलकर पूरे गैंग को कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
👉 तेज फैसले
👉 सटीक प्लानिंग
👉 और जमीन पर उतरकर लीड करने का अंदाज
इसी ने इस केस को “चंद घंटों में खुलासा” बना दिया।

एक्शन मोड में शानदार नेतृत्व
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमल सिंह गेहलोत, थाना प्रभारी भोजपुर अजय यादव, थाना प्रभारी माचलपुर आदित्य सोनी, साइबर सेल प्रभारी जितेन्द्र अजनारे एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साथ ही पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा, जिनकी तत्परता से यह मामला चंद घंटों में सुलझाया जा सका।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.