➡️ भोजशाला प्रकरण के बाद एसपी सचिन शर्मा BJP के एजेंट के रूप में दिखाये रौब..!
➡️ आलोचक उठा रहे निष्पक्षता और संतुलन के सवाल
➡️ न्यायिक घटनाक्रम के बाद विरोध, ज्ञापन और संवैधानिक अधिकारों पर तेज हुई बहस..!
➡️ जिले में फैसलों और कार्यशैली को लेकर बढ़ी चर्चाओं की सरगर्मी
भोपाल। भोजशाला मामले के बाद धार जिले में पुलिस की गतिविधियों ने नई बहस को जन्म दे दिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। आलोचकों का कहना है कि संवेदनशील मामलों में प्रशासनिक निर्णयों और सार्वजनिक संदेशों का असर व्यापक होता है, इसलिए हर कदम पर निष्पक्षता और संतुलन की कसौटी भी जुड़ जाती है।
विवेक तंखा की प्रतिक्रिया के बाद एसपी सचिन शर्मा पर चर्चाओ की हलचल
सचिन शर्मा, जो 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, इससे पहले उज्जैन, छतरपुर, उमरिया और दिल्ली में भी पदस्थ रह चुके हैं। अब धार में उनके फैसलों और कार्यशैली को लेकर विभिन्न तरह की विवादित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। और उनके इस कार्यप्रणाली से राज्य सभा सांसद विवेक तनखा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह एसपी नही बल्कि BJP का एजेंट है। इनकी एक्टिंग से लगता हैं कि यह अच्छी पोस्टिंग लेने के लिए BJP की गुलामी कर रहे हैं।
भोजशाला प्रकरण में न्यायालय के आदेश के बाद एसपी के कार्यप्रणाली के बाद मतभेद दिखाई दे रहे हैं। एक पक्ष इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सवाल उठा रहा है कि क्या कार्रवाई के दौरान सभी पक्षों के प्रति समान संवेदनशीलता दिखाई गई।
प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि एक अधिकारी की असली पहचान केवल सख्त कदमों से नहीं, बल्कि निष्पक्षता, संयम और संवैधानिक जिम्मेदारी से बनती है। संवेदनशील मुद्दों में जनता सिर्फ कार्रवाई नहीं देखती, बल्कि उसके पीछे का दृष्टिकोण भी देखा जाना चाहिए।
प्रशासनिक सख्ती और नागरिक अधिकारों के बीच बढ़ा टकराव
कानूनी सलाहकारों के अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा अनुच्छेद 19(1)(b) शांतिपूर्ण और बिना हथियार एकत्र होने का अधिकार देता है। यदि एसपी के द्वारा धमकी देते हुए कार्यवाई की बात कही जा रही है तो इससे यह साबित होता है कि एसपी अपनी ड्यूटी नही बल्कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए BJP की गुलामी कर रहे है। कानूनी सलाहकारों का कहना है कि एसपी के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना और जिस तरह के बयानबाजी उनके द्वारा की गई है तो उस वीडियो को भी CD बनाकर और शपथपत्र के साथ प्रस्तुत करते हुए कार्यवाई करने के लिए परिवाद मे जाना चाहिए।
एसपी सचिन शर्मा के पुरानी पोस्टिंग पर भी DGP साहब नजर घुमा लीजिये
एसपी सचिन शर्मा की पूर्व पदस्थापनाओं के कार्यकाल की भी निष्पक्ष समीक्षा किए जाने की मांग उठ रही है। कुछ पक्षों का कहना है कि उमरिया और छतरपुर में उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों को लेकर कई सवाल समय-समय पर उठे थे। यदि संबंधित अवधि के अपराध आंकड़े, कार्रवाई के रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष के पुलिस प्रदर्शन और वैधानिक गतिविधियों के आंकड़ों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए, तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
सूचनाओं और दस्तावेजों के विश्लेषण से जुड़े तथ्य होंगे उजागर
शहर सूत्र द्वारा विभिन्न प्रशासनिक और सार्वजनिक मामलों से जुड़े दस्तावेजों और जानकारियों का अध्ययन एवं समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आईपीएस सचिन शर्मा के पूर्व पदस्थापना काल की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था से जुड़े रिकॉर्ड, सार्वजनिक उपलब्ध आंकड़े और प्रशासनिक निर्णयों का भी विश्लेषण किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान कोई तथ्यात्मक जानकारी, सार्वजनिक दस्तावेज या जनहित से जुड़ी सामग्री सामने आती है, तो उसे प्रमाण और संबंधित पक्ष के जवाब के साथ पाठकों तक पहुंचाया जाएगा।
शहर सूत्र का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि तथ्य, रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करना है। आगामी समय में इससे जुड़े तथ्यों और सूचनाओं को निरंतर साझा किया जाएगा।
